बेहतर स्वास्थ्य के 15 नियम
साथियों जब हम बेहतर स्वास्थ्य की बात करते हैं तो इसका कोई एक निश्चित पैमाना नहीं होता है कि यदि हम इसे एक बार प्राप्त कर लें तो इसके बाद हमें किसी चिज की आवश्यकता नहीं है।
जैसा की हम सभी जानते हैं कि यदि कोई कार्य हमारे द्वारा किया जाता है तो उसके कुछ नियम कायदे होते है जिसके अनुसार इसे पूरा किया जाता है यदि इस नियम कायदे को ध्यान न दिया जाये तो सफर बहुंत मुश्किल हो जाता है।
ठीक इसी प्रकार से लोगों को अपने स्वास्थ का भी ध्यान रखना होता है और इसी प्रकार के नियमों का अपने जीवन में भी पालन करना होता है। यहीं लोग होते है जो अपने जीवन का सही और भरपूर तरिके से आनंद भी ले पाते हैं। हम आपको 15 नियम बतातें हैं जिसके द्वारा आप अपने सेहत को बेहतर बना सकते हैं।
15 नियम जो आपके स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं
1. इस नियम में सबसे पहले सेंधा नमक को नखा गया है। आप जब भी घर मंे खाना बनाते हैं तो सबसे पहले आपको अपने घर का नमक बदलना होगा और आपको साधारण नमक के स्थान पर सेंधा नमक का उपयोग करना चाहिए।
यदि इसके फायदे की बात करें तो यह सफेद अथवा साधारण नमक की तरह सरीर में ब्लड प्रेसर बढ़ाने जैसे समस्याओं से दूर रखता है। यहीं कारण है कि इसे खाने से आपके सेहत पर जादा बूरा प्रभाव नहीं पड़ता है।
2. दूसरे नियम की बात करें तो जब भी आप रात में खाना खाते हो तो कम से कम 500 मी. से 1 कि.मी. अथवा अपने हैबिट के अनुसार अवश्य चलें। यदि इसके फायदे की बात करें तो इसके अनगिनत फायदे हैं कुछ हेल्थ के जानकारों के अनुसार ऐसा करने पर अपको गैस की परेशानियों, कब्ज की परेशानियों से बचा जा सकता है।
इसके साथ ही आपका वजन भी नहीं बढ़ता है और रात को अच्छे से निंद भी आती है जिससे आप और भी ऐसे कई बिमारियों से दूर रहते हैं जो निंद न आने के कारण होती है।
3. तीसरा नियम यह है कि जब भी आप खाना खाते है अथवा नास्ता करते हैं तो आपको कोसीस करनी है कि आप पानी का सेवन न के बराबर करें और खाना खाने के लगभग 20 से 30 मिनट बाद ही अच्छे से पानी पियें।
इसके भी कई फायदे है जब आप 20 से 30 मिनट बाद पानी पिते हैं तो खाया हुआ खाना प्राॅपर तरिके से पेट तक पहुंचकर लगभग पच जाता है। यदि आप पहले पानी पिते हैं तो इससे कई प्रकार की समस्या उत्पन्न हो सकती है जैसे अपच, खट्टी ढकार, पेट का फूलना इसके साथ – साथ आपकी पाचन क्रिया भी कमजोर हो जाती है।
4. आपको दिन में 3 से 4 लीटर पानी जरुर पिना चाहिए ध्यान रहे यह एक व्यक्ति की एवरेज हाईट और वजन के अनुसार बताया गया है। यदि आपका शरिर आकार में बड़ा है तो आप अपने अनुसार कुछ मात्रा बढ़ा भी सकते है, यहां इसे कम से कम के रुप में बताया गया है।
इसके फायदे की बात करें तो आपका शरीर रेगुलर डिटाॅक्स होता रहेगा, आपको कभी भी गुर्दे की पथरी की समस्या नहीं होगी, आपका वजन भी अधिक नहीं बढ़ेगा। इसके साथ – साथ आप लगभग पेट से संबंधित जो भी बिमारी हो सकती है उससे बचे रहेगें।
5. आप जब सुबह उठते हैं तो उठते साथ ही आपको हल्का गुनगुना पानी का सेवन करना चाहिए साथ ही जब आप मुंह धोएं तो मुंह में पानी भरकर उस पानी से आंख में छिंटा मारे कुछ दिनों बाद आप महसुस करेंगे की आपकी आंख पहले से कुछ साफ और बेहतर महसुस कर रहीं है। रही बात गुनगुने पानी की तो इससे आपका शरीर रेगुलर डिटाॅक्स होता रहेगा। आपकी आंते भी मजबूत होंगी।
6. आपको खाना बनाते समय कभी भी रिफांइड आॅयल का उपयोग नहीं करना है, बल्की इसके बजाय आपको गाय के घी का उपयोग करना चाहिए।
क्योंकि जानकारों की माने तो जो रिफाइंड आॅयल है वह कई प्रकार के केमिकल प्रोसेस से बनता है। यह बात भी सहीं है कि आप सभी जगह गाय के घी का उपयोग नहीं कर सकते तो आपको इसके स्थान पर या तो कुछ अल्टरनेट वस्तु जैसे सरसों का तेल, नारियल का तेल उपयोग करना चाहिए अथवा बहंुत ही कम मात्रा में उपयोग करें।
7. यदि सातवे नियम की बात करें तो आपको अपने खाने में अधिक से अधिक सलाद जैसे की मुली, टमाटर, गाजर, प्याज, इत्यादि का सेवन करना चाहिए साथ ही आपको अपने खाने में फलों का भी उपयोग करना चाहिए। इनमें बहंुत से विटामिन और मिनरल होती हैं। जो आपके शरिर के लिए बहुंत फायदेमंद होती हैं।
8. आपको अधिक कैलोरी वाला खाना खाने से परहेज करना चाहिए जैसे चावल, सुगर, आटा इसका मतलब यह बिलकुल नहीं है कि इन्हे पूर्णं रुप से बंद करे दें परंतु यह जरुरी है कि हम इनका कम से कम सेवन करें। यह केवल आपका मोटापा बढ़ाता है इनमें किसी प्रकार का कोई विटामिन या मिनरल जैसे तत्व नहीं होते हैं।
9. आपको कभी भी रात को दही अथवा खट्टी चिजों के सेवन से परहेज करना चाहिए क्योंकि कुछ जानकारों की माने तो रात में इनका सेवन करने से पेट से सबंधित कई प्रकार की समस्याए उत्पन्न हो सकती हैं। जैसे अपच, खट्टी डकार, बदहजमी और भी कई प्रकार की समस्या।
10. आपको इस बात की भी ध्यान रखनी चाहिए की कभी भी सुबह खाली पेट में चाय अथवा कफी का सेवन ना करें यह आपके सेहत में बूरा असर डालता है।
जब भी आप खाली पेट में इनका सेवन करते हैं तो इससे आपके शरीर में भरे हुए पेट के मुकाबले अधिक गैंस बनता है, जिससे आपको भूख नहीं लगती अथवा भूख कम लगता है। और यदि आप सुबह बिना चाय अथवा काॅफी के नहीं रह सकते तो आप कुछ न कुछ हल्का फुल्का खा लें।
11. आपको इस बात का भी ध्यान रखना है कि कभी भी आप रात में हैवी खाना जैसे पिज्जा, बरगर, चिकन, मटन, औयली अथवा जंक फूड न खायें इसके नुकसान की बात करें तो इससे हमाना वजन बहुंत ही तेजी से बढ़ता है। कई प्रकार की परेशानियां हमें घेर लेती हैं। हमे सुगर का भी खतरा बढ़ जाता है इसके साथ ही केलेस्ट्रोल बढ़ता है और हार्ट अटैक के चांस भी बढ़ जाते हैं।
12. आपको रोजाना खाना खाने के बाद थोड़ा सा सौंफ का सेवन जरुर करना चाहिए यदि आपको जल्दी सर्दी जुकाम नहीं होता तो सौंफ में थोड़ा मिश्री भी मिला सकते है। इसके बहुंत से फायदे होते है मुख्य रुप से यह खाना को सही तरीके से डाइजेस्ट करने में सहयोग करता है।
13. आपको रोजाना कम से कम 3 से 4 कि.मी. चलना चाहिए यह यदि आप इससे अधिक चलतें हैं तो यह और भी अच्छी बात है परंतु आप जरुर यह कोशिस करें की प्रतिदिन आप कम से कम 3 से 4 कि.मी. चलें इसमें भी यदि कुछ दूरी नंगे पांव चल सकते है तो इसके भी जबरदस्त फायदे हैं।
यदि हम पैदल चलने के फायदे की बात करें तो यह सबसे आसान एक्सरसाईज में से एक है, पैदल चलने से शरिर का हर वह हिस्सा एक्टीव हो जाता है जो समय के साथ कमजोर पड़ने लगता है। इससे शरिर का वजन सही रहता है, सुगर और कैलेस्ट्रोल जैसी समस्या दूर रहती है।
14. आपको अपने दैनिक जीवन में रोजाना 1 गिलास निंबू का पानी पिना चाहिए यह विटामिन सी का बहुंत ही अच्छा सोर्स है, इससे बाॅडी डिटाॅक्स भी होती है, परंतु यदि आपको टायफाइड की समस्या होती है अथवा बहुंत जल्दी आपको सर्दी आती है तो इसी स्थिति में आपको इसके रेगुलर उपयोग से बचना चाहिए।
15. पंद्रहवें नियम की बात करें तो आपको हमेसा पानी बैठकर पिना चाहिए और कभी भी एक सांस में पानी नहीं पिना चाहिए। यदि आप पानी हल्का गुनगुना कर पिते हैं तो यह और भी बहुंत अच्छी बात है, ऐसा करने से आपको पेट से संबंधित जो भी बिमारी हो सकती है आप लगभग उन सभी से बचें रहेगें। कोसीस करें की फ्रीज का ठंडा पानी ना पियें।
दैनिक जीवन में और भी बहुंत से ऐसे नियम है जिनका हम उपयोग करके अपने हेल्थ संबंधित परेशानियों को दूर कर सकते है और एक स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।
हम यह नहीं कहते की इसके बाद आपको जीवन में कभी भी शारीरिक रुप से कोई समस्या नहीं आयेगी परंतु आप बहुंत हद तक भविश्य में होने वाली समस्याओं को कम कर सकते हैं अथवा जड़ से समाप्त भी कर सकते हैं।
इन्हे भी देखें
1. सरल व्यक्तित्व
2. सयंमित व्यवहार
बेहतर स्वास्थ्य से संबंधित कुछ ऐसे प्रश्न जो लोगों के द्वारा पूछा जाता है।
अच्छे स्वास्थ्य के लिए हमें नियमित रुप से व्यायाम करना चाहिए, हमें अपने खाना पान में विशेष ध्यान देना चाहिए इसके साथ ही हमें शरीर को आराम भी देना चाहिए।
हमें अच्छे स्वास्थ्य की आवश्यकता इसलिए है ताकि हम अपने जीवन को भरपूर आनंद मय जी सकें।
स्वस्थ शरीर वह है जो हर प्रकार के हानिकारक आदतों से बचा रहता है और इसके साथ ही शारीरिक तथा मानसिक रुप से प्रसन्न महसूस करता हो। सम्भवतः हम ऐसे शरीर को स्वस्थ शरीर मान सकते हैं।
वैसे तो इसका कोई एक कारण नहीं हो सकता स्वस्थ शरीर के लिये संतुलित रुप से आहार का सेवन, नशा आदि जैसे हानिकारक वस्तुओं से दूरी, नियमित व्यायाम से स्वस्थ शरीर बनता है।
स्वस्थ शरीर के वजन की बात करें तो यह उम्र के उपन निर्भर करता है तथा इसके साथ उसके लिंग पर भी निर्भर करता है। इसका मेडिकल फिल्ड में एक मात्रक है जैसे की आपके शरीर का बीएमआई 18.5 से कम है तो आपका वजन उम्र के हिसाब से कम माना जाता है। इसी प्रकार यदि आपका बीएमआई 18.5 से 24.9 तक है तो आपका वजन उम्र के अनुसार सही माना जाता है, और यदि बीएमआई 30 अथवा इससे अधिक है तो इसका मतलब है आप मोटे हैं।
स्वस्थ ओर फिट रहने के कोई एक उपाय नहीं हो सकता आपको संतुलित भोजन करना चाहिए, नियमित व्यायाम करना चाहिए, जंकफूड से दूर रहना चाहिए, शरीर को आवश्यकता अनुसार आराम देना चाहिए, नशा आदि से बचना चाहिए इस प्रकार आप अपने शरीर को स्वस्थ और फिट रख सकते हैं।अच्छे स्वास्थ्य के लिए हमें क्या करना चाहिए?
हमें अच्छे स्वास्थ्य की आवश्यकता क्यों है?
स्वस्थ शरीर क्या है?
स्वस्थ शरीर किससे बनता है?
स्वस्थ शरीर का वजन क्या होता है?
स्वस्थ और फिट कैसे रहें?